कोलकाता:
आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो ने कोलकाता स्थित अपनी मौजूदा इकाई के विस्तार के तहत अगले दो-तीन साल में 500 आईटी पेशेवरों की भर्ती करने की योजना बनाई है।
विप्रो के उपाध्यक्ष एवं कारपोरेट मामलों के प्रमुख पार्थ सारथी गुहा पात्र ने कहा, हम अपनी मौजूदा परियोजना का विस्तार कर रहे हैं और दो-तीन साल में हमारी योजना 500 लोगों की भर्ती करने की है। विप्रो की मौजूदा इकाई साल्ट लेक टाउनशिप में स्थित एक सेज में है, जहां करीब 6,500-7,000 लोग कार्यरत हैं।