खास बातें
- कहीं टॉयलेट बनाने पर 35 लाख खर्च हो रहे हैं तो कहीं सरकारी लापरवाही से करोड़ों का गेहूं भींग रहा है।
श्रीगंगानगर: कहीं टॉयलेट बनाने पर 35 लाख खर्च हो रहे हैं तो कहीं सरकारी लापरवाही से करोड़ों का गेहूं भींग रहा है।
राजस्थान के श्री गंगानगर की धान मंडी एफसीआई की लापरवाही के कारण करोड़ों का गेहूं पानी में भीग गया है। श्री गंगानर में पिछली रात से हो रही रुक-रुककर बारिश में करीब 4 लाख क्विंटल गेहूं पूरी तरह से भींग चुका है।
लापरवाही की हद यह है कि बारिश के बाद भी एफसीआई के अधिकारियों ने गेहूं उठाना तो दूर उसे देखना भी मुनासिब नहीं समझा। अधिकारियों ने मंडी परिसर में जमा बरसाती पानी निकालने की जहमत नहीं उठाई।