यह ख़बर 27 सितंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

वीरप्पा मोइली ने पेट्रोल कीमतों में कमी का संकेत दिया

वीरप्पा मोइली का फाइल फोटो

खास बातें

  • पेट्रोल के दाम में यह कमी महीने के आखिर में की जा सकती है, क्योंकि पेट्रोलियम पदार्थों के खुदरा मूल्य की समीक्षा तेल कंपनियां महीने में पखवाड़े की समाप्ति पर करती हैं।
नई दिल्ली:

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री वीरप्पा मोइली ने अगले कुछ दिनों में पेट्रोल के दाम में कटौती का आज संकेत दिया। यदि ऐसा होता है तो यह पिछले पांच महीनों में पहली बार दाम में कटौती होगी।

पेट्रोल के दाम में यह कमी महीने के आखिर में की जा सकती है, क्योंकि पेट्रोलियम पदार्थों के खुदरा मूल्य की समीक्षा तेल कंपनियां महीने में पखवाड़े की समाप्ति पर करती हैं। अमेरिकी डॉलर के समक्ष रुपये की विनिमय दर में मजबूती आने से यह कटौती संभव है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मोइली ने आज कहा कि वर्तमान में यह गतिशील मूल्य प्रणाली है, दाम स्थिर नहीं हैं .. अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम गिरने अथवा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति में सुधार आने पर जो लाभ होगा उसे उपभोक्ता को उपलब्ध कराया जाएगा .. उपभोक्ता को पूरा लाभ मिलेगा। यह पूछे जाने पर कि पेट्रोल के दाम में कटौती क्या 30 सितंबर को संभव है? मोइली ने कहा ‘ऐसी उम्मीद है।’