यह ख़बर 26 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

ब्रांड विकास पर 100 करोड़ निवेश करेगी टेककॉम

खास बातें

  • कंपनी ने पिछले माह मोबाइल बाजार में कदम रखा था। इस समय कंपनी प्रतिमाह 50,000 मोबाइल बेच रही है।
नई दिल्ली:

सूचना प्रौद्योगिकी एवं उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनी टेककॉम ने अगले दो साल के दौरान अपने ब्रांड के विकास पर 100 करोड़ रुपये का निवेश करने का ऐलान किया है। कंपनी के अध्यक्ष एवं संदीप केडिया ने कहा, कंपनी अपने ब्रांड के विकास के लिए अगले दो साल में 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने पिछले माह मोबाइल बाजार में कदम रखा था। इस समय कंपनी प्रतिमाह 50,000 मोबाइल बेच रही है, जबकि उसने आने वाले महीनों में 2,00,000 हैंडसेट्स की बिक्री का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके अलावा अगले तीन चार माह में कंपनी 3जी हैंडसेट्स और स्मार्टफोन पेश करने पर भी विचार भी कर रही है। केडिया ने कहा, हम अगले तीन चार माह में दोनो प्रकार के दो-दो हैंडसेट पेश करने की योजना बना रहे हैं। कंपनी ने पिछले माह 1,500 से 4,000 रुपये की कीमत के सात तरह के हैंडसेट्स पेश किये थे। कंपनी का मुख्यालय दिल्ली में है, जबकि इसकी अन्य 15 शाखाएं मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलूर, जयपुर, इंदौर, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, अहमदाबाद और सूरत में हैं। पूरे देश में कंपनी के पास करीब 300 कर्मचारी हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com