यह ख़बर 29 नवंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

टाटा मोटर्स ने जमशेदपुर प्लांट में तीन दिन के लिए उत्पादन रोका

खास बातें

  • वाहन बाजार के ठंडा होने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। टाटा मोटर्स के एक प्रवक्ता ने कहा कि वाणिज्यिक वाहनों की मांग में कमी को देखते हुए उत्पादन रोका गया है।
जमशेदपुर:

वाहन कंपनी टाटा मोटर्स ने जमशेदपुर संयंत्र में शुक्रवार से तीन दिन के लिए विभिन्न खातों में वाणिज्यिक वाहनों का उत्पादन कार्य रोक दिया है। वाहन बाजार के ठंडा होने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

टाटा मोटर्स के एक प्रवक्ता ने कहा कि वाणिज्यिक वाहनों की मांग में कमी को देखते हुए उत्पादन रोका गया है। प्रवक्ता ने कहा, हम मांग के अनुरूप अपने उत्पादन को समायोजित करना चाहते हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

टेल्को वर्कर्स यूनियन के महासचिव चंद्रभान सिंह ने कहा कि मांग में नरमी के मद्देनजर लागत नियंत्रण के लिए एहतियाती कदम के तौर पर उक्त ब्लॉक को बंद किया गया है।