खास बातें
- व्यक्तिगत आयकर वसूली अप्रैल-मई 2012-13 में 10.02 फीसदी अधिक 27,884 करोड़ रुपये रही, जो पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 25,344 करोड़ रुपये थी।
नई दिल्ली: व्यक्तिगत आयकर वसूली अप्रैल-मई 2012-13 में 10.02 फीसदी अधिक 27,884 करोड़ रुपये रही, जो पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 25,344 करोड़ रुपये थी।
वित्त मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़े के मुताबिक इसी अवधि में सकल प्रत्यक्ष कर की वसूली 3.62 फीसदी अधिक 52,232 करोड़ रुपये रही, जो पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 50,407 करोड़ रुपये थी।
मंत्रालय के मुताबिक शुद्ध प्रत्यक्ष आयकर वसूली इसी अवधि में 172.64 फीसदी अधिक 35,323 करोड़ रुपये रही। मंत्रालय के बयान के मुताबिक पुनर्भुगतान में कमी के कारण शुद्ध प्रत्यक्ष कर वसूली बढ़ी।
आलोच्य अवधि में सकल कारपोरेट कर वसूली हालांकि 2.82 फीसदी और सम्पत्ति कर वसूली 16.67 फीसदी कम रही। इसी अवधि में शेयर हस्तांतर कर की वसूली 7.36 फीसदी अधिक 540 करोड़ रुपये रही, जो पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 503 करोड़ रुपये थी।