मुंबई:
देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 48.14 अंकों की तेजी के साथ 28,386.19 पर और निफ्टी 12.65 अंकों की तेजी के साथ 8,475.75 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 16.47 अंकों की गिरावट के साथ 28,321.58 पर खुला और 48.14 अंकों या 0.17 फीसदी तेजी के साथ 28,386.19 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,470.15 के ऊपरी और 28,261.31 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। गेल (2.75 फीसदी), एसएसएलटी (2.34 फीसदी), भेल (2.26 फीसदी), हिंडाल्को (2.21 फीसदी) और आईटीसी (2.14 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे भारती एयरटेल (2.43 फीसदी), आईसीआईसीआईसी बैंक (1.45 फीसदी), बजाज ऑटो (1.08 फीसदी), रिलायंस (0.50 फीसदी) और मारुति (0.28 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 12.80 अंकों की गिरावट के साथ 8,450.30 पर खुला और 12.65 अंकों या 0.15 फीसदी तेजी के साथ 8,475.75 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,500.30 के ऊपरी और 8,438.65 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 62.54 अंकों की तेजी के साथ 10,119.95 पर और स्मॉलकैप 124.28 अंकों की तेजी के साथ 11,180.24 पर बंद हुआ।
बीएसई के 12 में से आठ सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। रियल्टी (4.03 फीसदी), बिजली (1.13 फीसदी), धातु (1.08 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.07 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.35 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई के चार सेक्टरों प्रौद्योगिकी (0.41 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.34 फीसदी), बैंकिंग (0.30 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.16 फीसदी) में गिरावट रही।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,666 शेयरों में तेजी और 1,245 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 114 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।