मुंबई:
एशियाई बाजार में तेजी के रुख के बीच कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिदां शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने के कारण बंबई शेयर बाजार का सूचकांक में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान 145 अंक का सुधार दर्ज किया गया।
बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले तीन कारोबारी सत्रों के दौरान 690 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 145.17 अंक अथवा 0.70 फीसदी के सुधार के साथ 20,828.68 अंक पर पहुंच गया।
इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 40.15 अंक अथवा 0.66 फीसदी के सुधार के साथ 6,166.40 अंक पर पहुंच गया।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि एशियाई बाजार में तेजी के रुख के बीच कोषों एवं निवेशकों की ओर से वाहन, बैंकिंग, रीयल्टी क्षेत्र के शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने से सूचकांक में सुधार आया।