यह ख़बर 29 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजारों में जबर्दस्त उछाल, सेंसेक्स 439 अंक ऊपर

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 439.22 अंकों की तेजी के साथ 17,429.98 पर और निफ्टी 129.75 अंकों की तेजी के साथ 5,278.90 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को उछाल दर्ज किया गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 439.22 अंकों की तेजी के साथ 17,429.98 पर और निफ्टी 129.75 अंकों की तेजी के साथ 5,278.90 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 143.85 अंकों की तेजी के साथ 17,134.61 पर खुला। सेंसेक्स ने 17,448.48 के ऊपरी और 17,134.61 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में तेजी रही। जिंदल स्टील (8.74 फीसदी), टाटा पावर (5.81 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (5.03 फीसदी), भेल (4.93 फीसदी) और स्टरलाईट इंडस्ट्रीज (4.91 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के एक शेयर कोल इंडिया (0.14 फीसदी) में गिरावट रही।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 42.10 अंकों की तेजी के साथ 5,191.25 पर खुला। निफ्टी ने 5,286.25 के ऊपरी और 5,189.00 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 98.26 अंकों की तेजी के साथ 6,153.72 पर और स्मॉलकैप 84.90 अंकों की तेजी के साथ 6,543.75 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में तेजी रही। पूंजीगत वस्तु (3.65 फीसदी), बिजली (3.55 फीसदी), बैंकिंग (3.49 फीसदी), धातु (3.44 फीसदी) और रियल्टी (2.47 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1864 शेयरों में तेजी और 988 में गिरावट रही, जबकि 130 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।