मुंबई:
देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 321.94 अंकों की गिरावट के साथ 24,234.15 पर और निफ्टी 94.00 अंकों की गिरावट के साथ 7,235.65 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 32.96 अंकों की गिरावट के साथ 24,523.13 पर खुला और 321.94 अंकों यानी 1.31 फीसदी की गिरावट के साथ 24,234.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,528.20 के ऊपरी और 24,206.50 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 13.05 अंकों की गिरावट के साथ 7,316.60 पर खुला और 94.00 अंकों यानी 1.28 फीसदी की गिरावट के साथ 7,235.65 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,325.40 के ऊपरी और 7,224.40 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 28.69 अंकों की गिरावट के साथ 8,434.40 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 43.45 अंकों की गिरावट के साथ 8,985.37 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से सिर्फ एक सेक्टर स्वास्थ्य सेवाएं (0.02 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।
बीएसई के सूचना प्रौद्योगिकी (3.44 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.92 फीसदी), तेल एवं गैस (1.64 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.49 फीसदी) और रियल्टी (1.37 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।