एशियाई बाजारों में मिश्रित रुझान के बीच सेंसेक्स टूटा

मुंबई:

बंबई शेयर बाजार का सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 136 से अधिक अंक टूटा। ऐसा अन्य एशियाई बाजारों के मिश्रित रुझान के बीच निवेशकों द्वारा बिकवाली करने के कारण हुआ।

सेंसेक्स 136.92 अंक या 0.48 प्रतिशत गिरकर 28,332.75 पर कारोबार कर रहा था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 44.90 अंक या 0.51 प्रतिशत लुढ़ककर 8,589.75 पर आ गया।