यह ख़बर 31 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

लिवाली समर्थन से सेंसेक्स 75 अंक मजबूत

खास बातें

  • मारुति सुजुकी तथा डॉ रेड्डीज के शेयर में 2-3 प्रतिशत की तेजी आई, जबकि हिंडाल्को, जिंदल स्टील व स्टरलाइट इंडस्ट्रीज जैसे धातु शेयरों में भी मजबूती रही।
मुंबई:

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को धातु, वाहन तथा फार्मा शेयरों में लिवाली समर्थन के चलते 75 अंक सुधर कर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच निवेशकों ने लिवाली की।

बीएसई का 30 शेयर आधारित सेंसेक्स 74.53 अंक सुधरकर 18,505.38 अंक पर बंद हुआ। मंगलवार को इसमें 205 अंक की गिरावट आई थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मारुति सुजुकी तथा डॉ रेड्डीज के शेयर में 2-3 प्रतिशत की तेजी आई, जबकि हिंडाल्को, जिंदल स्टील व स्टरलाइट इंडस्ट्रीज जैसे धातु शेयरों में भी मजबूती रही। सेंसेक्स आधारित 20 शेयरों में तेजी आई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 21.80 अंक चढ़कर 5,619.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 5,583.05 अंक तक टूटा।