खास बातें
- अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजारों में तेजी के रुख के बीच फंडों और छोटे निवेशकों की लिवाली से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 183 अंक से अधिक की बढ़त के साथ खुला।
मुंबई: अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजारों में तेजी के रुख के बीच फंडों और छोटे निवेशकों की लिवाली से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 183 अंक से अधिक की बढ़त के साथ खुला। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 183.75 अंक मजबूत होकर 17,047.05 अंक पर खुला। कल यह 370.68 अंक टूट गया था।
इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 58.70 अंक मजबूत होकर 5,146 अंक पर खुला। इस दौरान, बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल, रिफाइनरी, मेटल और रियल्टी शेयरों में तेजी का रुख रहा।