खास बातें
- देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 126.43 अंकों की गिरावट के साथ 16,312.15 पर और निफ्टी 39.35 अंकों की गिरावट के साथ 4,950.75 पर बंद हुआ।
मुंबई: देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 126.43 अंकों की गिरावट के साथ 16,312.15 पर और निफ्टी 39.35 अंकों की गिरावट के साथ 4,950.75 पर बंद हुआ।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 46.68 अंकों की गिरावट के साथ 16,391.90 पर खुला। सेंसेक्स ने 16,428.74 के ऊपरी और 16,295.31 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयरों में तेजी रही। सन फार्मा (2.76 फीसदी), मारुति सुजुकी (2.12 फीसदी), टाटा पावर (1.51 फीसदी), हिंदुस्तान युनिलीवर (1.10 फीसदी) और इंफोसिस (0.64 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे टाटा मोटर्स (11.80 फीसदी), भेल (3.05 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (2.62 फीसदी), डीएलएफ (2.53 फीसदी) और स्टरलाईट इंडस्ट्रीज (2.06 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 25.85 अंकों की गिरावट के साथ 4,964.25 पर खुला। निफ्टी ने 4,982.25 के ऊपरी और 4,944.90 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 76.58 अंकों की गिरावट के साथ 5,886.92 पर और स्मॉलकैप 77.22 अंकों की गिरावट के साथ 6,307.15 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 में से दो सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (0.38 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.33 फीसदी) में तेजी रही। गिरावट वाले प्रमुख सेक्टरों में रहे वाहन (3.97 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.25 फीसदी), रियल्टी (2.18 फीसदी), बैंकिंग (1.77 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (1.49 फीसदी)।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1046 शेयरों में तेजी और 1654 में गिरावट रही, जबकि 128 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।