यह ख़बर 07 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकारी घोषणा से बाजार तेजी के साथ बंद

खास बातें

  • सूचकांक सेंसेक्स 194.75 अंकों की उछाल के साथ 16649.05 पर जबकि निफ्टी 52.55 अंकों की उछाल के साथ 5049.65 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजार गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 194.75 अंकों की उछाल के साथ 16649.05 पर जबकि निफ्टी 52.55 अंकों की उछाल के साथ 5049.65 पर बंद हुआ।

सुबह बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 123 अंकों की उछाल के साथ 16578.01 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 38.25 अंकों की उछाल के साथ 5035.35 पर खुला।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई के मिडकैप एवं स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख रहा। मिडकैप 42.93 अंकों की बढ़त के साथ 5975.23 पर जबकि स्मॉलकैप 29.01 अंकों की उछाल के साथ 6313.63 पर बंद हुआ।