यह ख़बर 25 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में तेजी

खास बातें

  • एशियाई बाजार में तेजी के रुख के बीच विदेशी कोषों द्वारा खरीद बढ़ाए जाने से सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में 99 अंकों का सुधार दर्ज किया गया।
Mumbai:

एशियाई बाजार में तेजी के रुख के बीच विदेशी कोषों द्वारा खरीद बढ़ाए जाने के कारण बंबई शेयर बाजार के सूचकांक में मंगलवार के शुरुआती कारोबार में 99 अंकों का सुधार दर्ज किया गया। बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 इससे पिछले कारोबारी सत्र में 144 अंक बढ़कर बंद हुआ था, जो मंगलवार के शुरुआती कारोबार में 99.02 अंक अथवा 0.51 फीसदी की तेजी के साथ 19,250.30 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 29.25 अंक अथवा 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 5,772.50 अंक पर पहुंच गया। बाजार सूत्रों के मुताबिक एशियाई बाजार में सकारात्मक रुख के बीच विदेशी कोषों की ओर से खरीद बढ़ाए जाने के कारण सूचकांक में तेजी आई।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com