दृष्टिहीनों के लिए 100, 500 और 1,000 रुपये के नोटों में जोड़े गए हैं ये विशेष पहचान चिन्ह

दृष्टिहीनों के लिए 100, 500 और 1,000 रुपये के नोटों में जोड़े गए हैं ये विशेष पहचान चिन्ह

प्रतीकात्मक चित्र

मुंबई:

रिजर्व बैंक ने 100, 500 और 1,000 रुपये के नोटों में विशेष फीचर्स जोड़े हैं, जिससे दृष्टिहीन भी इनकी पहचान कर सकेंगे। केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को कहा कि 100, 500 और 1,000 रुपये के नोट में पहचान चिन्ह का आकार 50 प्रतिशत बढ़ाया गया है।

इसके अलावा इन नोटों में उभरी ब्लीड लाइन शुरू की गई है। 100 रुपये के नोट में दो ब्लॉक में चार लाइन, 500 रुपये के नोट में तीन ब्लॉक में पांच लाइन और 1,000 रुपये के नोट में चार ब्लॉकों में छह लाइन होंगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

केंद्रीय बैंक महात्मा गांधी सीरीज 2005 में नए नंबरिंग तरीके और विशेष फीचर्स वाले 100, 500 और 1,000 रुपये के नोट जारी कर रहा है। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि इन नोटों के डिजाइन में अन्य सभी चीजें महात्मा गांधी सीरीज 2005 के अन्य नोटों के समान ही होंगी।