खास बातें
- प्रणब मुखर्जी ने कहा कि पिछला साल भारत के कॉरपोरेट जगत द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए गए योगदान के लिए याद किया जाएगा।
मुम्बई: केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को कॉरपोरेट जगत से समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान करते हुए कहा साल 2010 को भारत में कॉरपोरेट जगत द्वारा सामाजिक कार्यों में निभाई गई भागीदारी के लिए याद किया जाएगा। वित्त मंत्री यहां 'इकनॉमिक टाइम्स कॉरपोरेट एक्सेलेंस अवार्ड' समारोह के उद्घाटन के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछला साल भारत के कॉरपोरेट जगत द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए गए योगदान के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने इस मामले में टाटा समूह, विप्रो, एचसीएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह, आदि कॉरपोरेट घरानों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसे देश के रूप में उभर रहा है, जहां सामाजिक कार्य की संस्कृति बन रही है। उन्होंने कॉरपोरेट क्षेत्र के पेशेवरों और उद्यमियों को सामाजिक कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया और कहा कि हमें अधिक-से-अधिक नंदन निलेकानी की जरूरत है, जो सामाजिक मुद्दों पर काम करने की जिम्मेदारी ले सकें।