यह ख़बर 27 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मई तक 21,300 रुपये पर पहुंचेगा सोना : एसएमसी

खास बातें

  • वित्तीय सेवा प्रदाता एसएमसी ग्रुप ने कहा है कि इस साल मई तक सोना 21,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की ऊंचाई पर पहुंच जाने का अनुमान है।
New Delhi:

वित्तीय सेवा प्रदाता एसएमसी ग्रुप ने कहा है कि इस साल मई तक सोना 21,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की ऊंचाई पर पहुंच जाने का अनुमान है। वहीं चांदी का भाव 52,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच जाएगा। विदेशी संस्थागत निवेशक धीरे-धीरे कर पूंजी बाजार से अपना पैसा निकाल रहे हैं, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी काफी नीचे आ चुके हैं। एसएमसी कामट्रेड के प्रबंध निदेशक डीके अग्रवाल ने कहा, ऐसे में सोना और चांदी ऊंचे मूल्य के बावजूद निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। अग्रवाल ने कहा कि निवेशक अपनी अतिरिक्त बचत को सोने और चांदी में लगाना जारी रखेंगे, क्योंकि भविष्य में बहुमूल्य धातुओं की मांग बढ़ने की संभावना है। 24 फरवरी को चांदी का भाव अपने अब तक के शीर्ष स्तर 50,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं शादी-ब्याह के सीजन की वजह से ज्वेलर्स की मांग से सोना अपने शीर्ष स्तर 21,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जो राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति चल रही है, उस वजह से भी सोने और चांदी के दामों में और तेजी आएगी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com