सेंसेक्स 120 और निफ्टी 30 अंक चढ़कर बंद

सेंसेक्स 120 और निफ्टी 30 अंक चढ़कर बंद

प्रतीकात्मक तस्वीर

मुंबई:

शेयर बाजार आज तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 120.38 अंक चढ़कर 25,773.61 अंक और निफ्टी 30 अंक बढ़कर 7,890.75 अंक पर बंद हुआ।

इससे पूर्व सूचकांक 167.22 अंक या 0.42 प्रतिशत चढ़कर 26,415.52 पर पहुंच गया था, जिसमें पिछले सत्र में 163.66 अंक की बढ़त दर्ज हुई थी। इसके अलवा एनएसई निफ्टी ने 7,900 का स्तर फिर से प्राप्त कर लिया और यह 51.05 अंक यानी 0.65 प्रतिशत चढ़कर 7,911.80 चल रहा था।

एग्जिट पोल के नतीजों का भी रहा सकारात्मक असर...
कारोबारियों ने कहा कि असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और संघ शासित प्रदेश, पुदुचेरी में चुनाव खत्म होने के बाद जारी एग्जिट पोल में भाजपा के पहली बार असम चुनाव जीतने की संभावना जाहिर होने से बाजार का रुझान सकारात्मक रहा। इसके अलावा अन्य एशियाई बाजारों और अमेरिकी में बाजार के सकारात्मक रख का भी बाजार रझान पर असर हुआ।



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com