शेयर बाजार में हफ्ते की शुरुआत तेजी के साथ. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुंबई: Share Market Updates : इस हफ्ते की शुरुआत शेयर बाजार में तेजी के साथ हुई है. पिछले कारोबारी सत्र में यानी शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए बेंचमार्क इंडेक्स आज अच्छी बढ़त लेकर खुले हैं. एशियाई बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने बाद ICICI बैंक, HDFC बैंक, HDFC, एक्सिस बैंक, Larsen & Toubro और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के साथ आज सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में 415 अंकों की उछाल भरी. वहीं, निफ्टी तेजी के साथ 17,600 के अपने साइकोलॉजिकल लेवल के ऊपर पहुंचने में कामयाब रहा है.
सुबह 9.24 पर सेंसेक्स में 324 अंकों की तेजी दर्ज हो रही थी और इंडेक्स 59,110 के लेवल पर था. वहीं, निफ्टी 106 अंकों अकों की बढ़त लेकर 17,617 के स्तर पर था.
वहीं, सुबह 10.10 पर सेंसेक्स में 368.66 अंकों या 0.63% की तेजी दिख रही थी और इंडेक्स 59,155 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी 17,625 के स्तर तक पहुंच गया था. इसमें 113.80 अंकों या 0.65% की तेजी दर्ज हो रही थी.
ICICI बैंक के शेयर सुबह 10.13 के आसपास 8.95 अंकों या 1.18% की तेजी लेकर 766.95 के स्तर पर कारोबार कर रहे थे. वहीं, HDFC बैंक के शेयरों में 10.30 अंकों या0.68% की तेजी आई थी और शेयर प्राइस 1,532.85 रुपये प्रति शेयर चल रहा था.
बता दें कि इस हफ्ते विश्लेषकों ने यह राय जताई है कि शेयर बाजारों की दिशा मुद्रास्फीति के आंकड़ों तथा अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर आने वाले फैसले से तय होगी. स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘बाजार इस सप्ताह वैश्विक केंद्रीय बैंकों के नीतिगत फैसलों पर निगाह रखेगा. इसमें सबसे अधिक महत्वपूर्ण फेडरल रिजर्व का निर्णय होगा. यूरोपीय केंद्रीय बैंक, बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ जापान की मौद्रिक समीक्षा भी इसी सप्ताह आनी है.' उन्होंने कहा, ‘‘बाजार पर ओमीक्रोन का प्रभाव अब अधिक चिंता की बात नहीं है. लेकिन ओमीक्रोन से जुड़ी खबरों से बाजार में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकता है.'
अगर पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स 20.46 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,786.67 अंक पर बंद हुआ था और निफ्टी 5.55 अंक यानी 0.03 प्रतिशत फिसलकर 17,511.30 अंक पर बंद हुआ था.