खास बातें
- देश के शेयर बाजार बुधवार को तेजी के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 433.66 अंकों की तेजी के साथ 16454.30 जबकि निफ्टी 133.80 अंकों की तेजी के साथ 4997.10 पर बंद हुआ।
मुंबई: देश के शेयर बाजार बुधवार को तेजी के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 433.66 अंकों की तेजी के साथ 16454.30 जबकि निफ्टी 133.80 अंकों की तेजी के साथ 4997.10 पर बंद हुआ।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 79.72 अंकों की बढ़त के 16,100.36 पर खुला। इस दौरान सेंसेक्स 16494.50 के उच्चतम स्तर को एवं 16100.36 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
सेंसेक्स में शामिल सभी 30 शेयरों में तेजी का रुख रहा। सेंसेक्स के जिन शेयरों में चार फीसदी से अधिक की तेजी रही उनमें टाटा मोटर्स (5.71 फीसदी), लार्सन एवं टूब्रो (4.77 फीसदी), जिंदल स्टील (4.63 फीसदी), हीरोमोटो कॉर्प (4.29 फीसदी) और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (4.06 फीसदी)) हैं।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 23.35 अंकों की बढ़त के साथ 4886.65 पर खुला। इस दौरान निफ्टी ने 5010.45 के उच्चतम एवं 4886.15 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप एवं स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख देखा गया। मिडकैप 103.84 अंकों की बढ़त के साथ 5932.30 पर जबकि स्मॉलकैप 91.40 अंकों की बढ़त के साथ 6284.62 पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में तेजी का रुख रहा। तेजी वाले सेक्टरों में वाहन (3.86 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (3.63 फीसदी), बिजली (3.49 फीसदी) और बैंकिग (3.01 फीसदी) प्रमुख थे।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1849 शेयरों में तेजी एवं 894 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई जबकि 123 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।