यह ख़बर 12 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सात महीने के इंतजार के बाद सेंसेक्स 18 हजार के पार पहुंचा

खास बातें

  • शेयर बाजार में लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी दर्ज की गई और सेंसेक्स 147 अंक ऊपर, जबकि निफ्टी 41 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ।
मुंबई:

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी के रुख से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक बुधवार को 23 फरवरी, 2012 के बाद पहली बार 18,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ।

सेंसेक्स में लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी दर्ज की गई और सेंसेक्स 147 अंक ऊपर, जबकि निफ्टी 41 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। यूरोजोन क्षेत्र के लिए राहत पैकेज को जर्मनी की सर्वोच्च अदालत द्वारा समर्थन दिए जाने से वैश्विक बाजारों में तेजी रही, जिसका असर घरेलू खरीदारों पर भी पड़ा और उन्होंने जमकर लिवाली की।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मेटल शेयरों में दो फीसदी से ज्यादा का उछाल आया। ऑटो, कैपिटल गुड्स, आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रीयल्टी, तकनीकी, एफएमसीजी शेयर 1.25-0.75 फीसदी चढ़े। ऑयल एंड गैस, बैंक, पीएसयू शेयर 0.5-0.25 फीसदी मजबूत हुए।