शेयर बाजारों में कारोबार का अंत जबरदस्त तेजी पर, सेंसेक्स 333 अंक उछलकर बंद हुआ

शेयर बाजारों में कारोबार का अंत जबरदस्त तेजी पर, सेंसेक्स 333 अंक उछलकर बंद हुआ

शेयर बाजारों में तेजी पर कारोबार बंद हुआ (प्रतीकात्मक फोटो)

मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी देखी गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 332.56 अंकों की छलांग लगाकर 27,708.14 पर और निफ्टी 126.95 अंकों की तेजी के साथ 8,602.75 पर बंद हुआ.

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 87.25 अंकों की बढ़त के साथ 27462.83 पर खुला और 332.56 अंकों या 1.21 फीसदी की तेजी के साथ 27,708.14 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27736.83 के ऊपरी और 27439.68 के निचले स्तर को स्पर्श किया.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 23.65 अंकों की बढ़त के साथ 8,499.45 पर खुला और 126.95 अंकों या 1.50 फीसदी की तेजी के साथ 8,602.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,612.60 के ऊपरी और 8,493.95 के निचले स्तर को छुआ.

(आईएएनएस से भी इनपुट)

 


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com