शेयर बाजार- लिवाली से सेंसेक्स 26 अंक चढ़ा, निफ्टी भी ग्रीन ज़ोन में

शेयर बाजार- लिवाली से सेंसेक्स 26 अंक चढ़ा, निफ्टी भी ग्रीन ज़ोन में

मुंबई:

निवेशकों की खरीदारी बढ़ने से बंबई शेयर बाजार में कारोबार में सेंसेक्स 27 अंक ऊंचा रहा. अन्य एशियाई बाजारों में मिला जुला रहने से यहां कारोबारियों का खरीदारी पर जोर रहा. बंबई शेयर बाजार का 30-शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक कारोबार के शुरुआती दौर में 26.97 अंक यानी 0.10 प्रतिशत बढ़कर 27,284.61 अंक पर रहा.

तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता सामान, पूंजीगत सामानों और सार्वजनिक उपक्रमों के समूह सूचकांक इस दौरान 0.84 प्रतिशत तक ऊंचे रहे. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी शुरआती कारोबार में 6.15 अंक यानी 0.07 प्रतिशत उंचा रहकर 8,423.15 अंक पर रहा.

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स कल 21.98 अंक बढ़कर बंद हुआ था. ब्रोकरों के अनुसार घरेलू और विदेशी संस्थागत निवेशकों की खरीदारी के साथ साथ एशियाई बाजारों में मिले जुले रुख से घरेलू बाजार में अच्छी शुरआत रही. तिमाही परिणामों में कुछ और प्रमुख कंपनियों के बेहतर परिणाम आने की उम्मीद में धारणा बेहतर रही.

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.94 प्रतिशत ऊंचा रहा जबकि हांग कांग का हेंग सेंग सूचकांक 0.49 प्रतिशत नीचे रहा. शंघाई का कंपोजिट सूचकांक कारोबार की शुरुआत में 0.06 प्रतिशत नीचे रहा. अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज सूचकांक कल 0.11 प्रतिशत नीचे रहकर बंद हुआ था.
 


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com