शेयर बाजारों में ग्रीन जोन में कारोबार का अंत, निफ्टी 8,413 के स्तर पर सिमटा

शेयर बाजारों में ग्रीन जोन में कारोबार का अंत, निफ्टी 8,413 के स्तर पर सिमटा

शेयर बाजारों में ग्रीन जोन में कारोबार का अंत (प्रतीकात्मक फोटो)

मुंबई:

शेयर बाजारों में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन कारोबार का अंत ग्रीन जोन में हुआ. जहां सेंसेक्स 50 अंकों की तेजी के साथ  27288 के स्तर पर सिमटा वहीं निफ्टी 13 अंकों की तेजी के साथ 8,413 के स्तर पर सिमटा. आज ऑईटी स्टॉक्स में गिरावट रही.

आज जहां बीएसई सेंसेक्स 55 अंक गिरकर खुला वहीं एनएसई निफ्टी भी 8400 अंक के स्तर से नीचे देखा गया. बाजारों में इस गिरावट की वजह कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते खुदरा निवेशकों के बीच बिकवाली का दौर चलना और विदेशी कोषों द्वारा सतत निकासी करना रहा. हालांकि बाद में सेंसेक्स संभल गया और करीब 11 बजे 33 अंक तेजी के साथ 27271 के स्तर पर देखा गया.

बैंकों और आयातकों की ओर से डॉलर की ताजा मांग के चलते शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे कमजोर रहा. मुद्रा कारोबारियों के अनुसार घरेलू शेयर बाजारों के निचले स्तर पर खुलने और अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत रहने से रपये में गिरावट आई. शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे गिरकर 68.16 के स्तर पर बंद हुआ था.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com