यह ख़बर 17 दिसंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स 47 अंक टूटा, निफ्टी 16 अंक कमजोर

मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई और बीएसई सेंसेक्स 47.38 अंक गिरकर 20,612.14 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 15.65 अंक टूटकर 6139.05 पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान बैंक, पावर, रियल्टी और तेल एवं गैस शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली दर्ज की गई। हालांकि कारोबार शुरू होने पर बाजार में तेजी देखी गई और सेंसेक्स करीब 100 अंक तक चढ़ गया था, निफ्टी भी लगभग 29.80 अंकों ऊपर था, लेकिन बाद में बाजार में बिकवाली का जोर बढ़ने लगा और प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर पहुंच गए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com