सेंसेक्स 28 अंक गिरकर बंद

मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 27.86 अंकों की गिरावट के साथ 27,809.35 पर और निफ्टी 2.25 अंकों की गिरावट के साथ 8,421.00 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 48.15 अंकों की तेजी के साथ 27,885.36 पर खुला और 27.86 अंकों या 0.10 फीसदी गिरावट के साथ 27,809.35 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,911.44 के ऊपरी और 27,712.73 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 11.25 अंकों की तेजी के साथ 8,434.50 पर खुला और 2.25 अंकों या 0.03 फीसदी गिरावट के साथ 8,421.00 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,446.35 के ऊपरी और 8,382.50 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 43.86 अंकों की  गिरावट के साथ 10,606.92 पर और स्मॉलकैप 5.99 अंकों की गिरावट के साथ 11,200.86 पर बंद हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई के 12 में से छह सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। रियल्टी (0.96  फीसदी), वाहन (0.80 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.53 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.27 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.24 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.76 फीसदी), बिजली (0.61 फीसदी), तेल एवं गैस (0.46 फीसदी), धातु (0.39 फीसदी) और बैंकिंग (0.15 फीसदी) प्रमुख रहे।