यह ख़बर 24 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

रुपया दस सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंचा

खास बातें

  • अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले दस सप्ताह के उच्च स्तर 49.95 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
मुंबई:

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले दस सप्ताह के उच्च स्तर 49.95 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। डीलरों ने कहा कि डॉलर के अंत:प्रवाह तथा विदेशी बाजारों में यूरो की तुलना में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर पड़ने से रुपये की धारणा को बल मिला।

शुरुआती कारोबार में रुपया 15 पैसे की बढ़त के साथ 49.95 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। कल यह 50.10..11 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। हालांकि बाद में यह कुछ कमजोर होकर 9 पैसे की बढ़त के साथ 50.01 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com