यह ख़बर 11 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे मजबूत

खास बातें

  • निर्यातकों एवं कुछ बैंकों की डालर बिकवाली से रुपया आज अमेरिकी करेंसी के मुकाबले 32 पैसे की तेजी के साथ 55.10 पर खुला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 48 पैसे टूटकर 55.42 पर बंद हुआ था।
मुंबई:

निर्यातकों एवं कुछ बैंकों की डालर बिकवाली से रुपया आज अमेरिकी करेंसी के मुकाबले 32 पैसे की तेजी के साथ 55.10 पर खुला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 48 पैसे टूटकर 55.42 पर बंद हुआ था।

कारोबारियों के अनुसार वैश्विक बाजार में डालर के मुकाबले यूरो में तेजी के बीच निर्यातकों एवं कुछ बैंकों द्वारा अमेरिकी करेंसी की बिकवाली से रुपये में तेजी आयी। घरेलू शेयर बाजार में मजबूती का भी रुपये की धारणा पर असर पड़ा। इधर, बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 164.40 अंक की तेजी के साथ 16,888.27 अंक पर खुला।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com