खास बातें
- शेयर बाजारों के बढ़त के साथ खुलने के बीच निर्यातकों द्वारा डालर की बिकवाली से रुपया 11 पैसे मजबूत होकर 55.53 प्रति डॉलर पर खुला।
मुंबई: शेयर बाजारों के बढ़त के साथ खुलने के बीच निर्यातकों द्वारा डालर की बिकवाली से रुपया 11 पैसे मजबूत होकर 55.53 प्रति डॉलर पर खुला।
डीलरों ने कहा कि स्थानीय शेयर बाजारों के तेजी के साथ खुलने और निर्यातकों द्वारा डालर की बिकवाली के अलावा विदेशों में डॉलर की तुलना में यूरो में मजबूती से भी रुपया की धारणा पर सकारात्मक असर पड़ा।
मंगलवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में रुपया 55.64 के स्तर पर बंद हुआ था।