खास बातें
- यूरो के मुकाबले डॉलर के कमजोर होने से रुपया आज अमेरिकी करेंसी के मुकाबले 5 पैसे की मजबूती के साथ 55.35 पर खुला।
मुंबई: यूरो के मुकाबले डॉलर के कमजोर होने से रुपया आज अमेरिकी करेंसी के मुकाबले 5 पैसे की मजबूती के साथ 55.35 पर खुला।
इसके अलावा घरेलू शेयर बाजारों में अच्छी शुरूआत के साथ निर्यातकों की डॉलर बिकवाली से भी रुपये की धारणा पर असर पड़ा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया पिछले कारोबारी सत्र शुक्रवार को 40 पैसे की मजबूती के साथ 55.40 पर बंद हुआ था। कारोबारियों के अनुसार यूरो के मुकाबले डालर के कमजोर होने तथा घरेलू शेयर बाजारों में अच्छी शुरूआत के बीच निर्यातकों की डालर बिकवाली से रुपये की धारणा पर असर पड़ा।
इधर, बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 153.02 अंक या 0.90 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,102.85 अंक पर खुला।