मुंबई:
डॉलर के मुकाबले रुपये में गुरुवार को छठे दिन गिरावट का रुख रहा। अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर की तुलना में रुपया 11 पैसे नीचे करीब नौ महीने के निचले स्तर 62.07 प्रति डॉलर पर खुला।
फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि विदेशी पूंजी प्रवाह में नरमी व विदेशों में डॉलर की तुलना में यूरो व येन में गिरावट के रुख के अलावा आयातकों की ओर से डॉलर की मांग किए जाने से रुपये की धारणा कमजोर हुई।
हालांकि, स्थानीय शेयर बाजार के तेजी के साथ खुलने से रुपये में गिरावट सीमित हो गई। बुधवार को रुपया 22 पैसे टूटकर 61.96 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।