अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे टूटकर 79.82 पर पहुंचा

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 79.81 पर खुला और फिर गिरकर 79.82 पर आ गया. इस तरह रुपया ने पिछले बंद भाव के मुकाबले 8 पैसे की गिरावट दर्ज की. शुरुआती सौदों में रुपये ने 79.79 के स्तर को छुआ था.

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे टूटकर 79.82 पर पहुंचा

डॉलर की तुलना में रुपया टूटा

घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और अन्य मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती की वजह से बुधवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की गिरावट के साथ 79.82 पर आ गया. देशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का स्थानीय मुद्रा पर असर पड़ा. इसके अलावा कच्चे तेल के दामों में मजबूती और निवेशकों की जोखिम न लेने की प्रवृत्ति ने भी रुपये को प्रभावित किया.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 79.81 पर खुला और फिर गिरकर 79.82 पर आ गया. इस तरह रुपया ने पिछले बंद भाव के मुकाबले 8 पैसे की गिरावट दर्ज की. शुरुआती सौदों में रुपये ने 79.79 के स्तर को छुआ था. रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे की तेजी के साथ 79.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत चढ़कर 110.26 पर आ गया. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.23 प्रतिशत बढ़कर 90.83 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था. शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,196.19 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ये Video भी देखें : जदयू MLC दिनेश सिंह के पास से लाखों रुपये का कैश बरामद



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)