बॉलीवुड एक्टर्स अक्सर अपने शुरुआती और स्ट्रगल से भरे दिनों के बारे में बात करते हुए कई बार हैरान करने वाले खुलासे कर देते हैं. हाल में नेहा धूपिया ने भी बॉलीवुड के ब्यूटी स्टैंडर्ड्स की कड़वी हकीकत को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया. एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने याद किया कि कैसे एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उनकी स्माइल पर एक ऐसा कमेंट किया जो कि कई साल तक उनके दिमाग पर छाया रहा और जिसकी वजह से उनके सेल्फ कॉन्फिडेंस को भी धक्का लगा था.
नेहा और उनके पति एक्टर अंगद बेदी ने हाल ही में हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम को अपने शो 'डबल डेट' पर होस्ट किया. इस एपिसोड के दौरान नेहा ने अपने करियर के शुरुआती दिनों की एक घटना के बारे में खुलकर बात की. उस एक्सपीरियंस को याद करते हुए नेहा ने कहा, "मुझे अपने करियर की बहुत शुरुआत में, जब मैं इंडस्ट्री में एकदम नई थी, मैं एक टीवी शो के ऑडिशन के लिए जा रही थी. मैं एक कास्टिंग डायरेक्टर की कार में बैठी थी. उन्होंने मेरी तरफ देखा और मैंने स्माइल दी. उन्होंने कहा, 'तुम स्माइल मत करो. जब तुम स्माइल करती हो तो बहुत बुरी लगती हो. जब तुम नहीं मुस्कुराती हो तो तुम्हारे चेहरे पर ज्यादा दम लगता है.'"
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

नेहा ने बताया कि इस कमेंट ने उन पर कितना बुरा असर डाला था. एक्ट्रेस ने कहा, "उसके बाद मैंने मिस इंडिया का खिताब भी जीता, लेकिन अगर आप मेरी तस्वीरें देखें, तो मैं उनमें मुस्कुरा नहीं रही होती. उस बात का मुझ पर 8-10 साल तक असर रहा, जिसके बाद मैं उससे उबर पाई. उन्होंने कहा था कि तुम्हारी स्माइल तुम्हारे लिए काम नहीं करती."
उन्होंने यह भी बताया कि मिस यूनिवर्स का खिताब न जीत पाने से भी उनका सेल्फ कॉन्फिडेंस डगमगा गया था, और उन्हें इमोशनली उबरने में लगभग आठ से दस महीने लग गए थे. हुमा कुरैशी ने भी याद किया कि अपनी दूसरी फिल्म के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करने के बाद वह कैसे खुद में सिमट गई थीं. उन्होंने बताया कि उन नेगेटिव कमेंट्स ने उन्हें बहुत ज्यादा परेशान किया. उन्हें अंदर से हिलाकर रख दिया और आखिरकार उन्हें थेरेपी लेने और अपनी फीलिंग्स को डायरी में लिखने (जर्नलिंग) की शुरुआत करने पर मजबूर कर दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं