यह ख़बर 23 अप्रैल, 2014 को प्रकाशित हुई थी

डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे टूटकर 61 के स्तर से नीचे आया

मुंबई:

आयातकों के बीच डॉलर की मांग बढ़ने से अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे नीचे 61.06 प्रति डॉलर पर खुला। यह एक महीने का सबसे निचला स्तर है।

फारेक्स डीलरों ने कहा कि आयातकों की ओर से डॉलर की मजबूत मांग निकलने से रुपये की धारणा पर असर पड़ा। हालांकि, शेयर बाजारों में तेजी और अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में नरमी ने रुपये को और कमजोर होने से संभाल लिया। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे टूटकर 60.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com