यह ख़बर 05 दिसंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

रुपया एक महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

मुंबई:

विदेशी पूंजी के सतत प्रवाह के बीच निर्यातकों द्वारा अमेरिकी मुद्रा की बिकवाली बढ़ने के कारण रुपया आज 30 पैसे की तेजी के साथ एक महीने के उच्चतम स्तर 61.75 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों में डॉलर के मुकाबले अन्य मुद्रा में तेजी और घरेलू शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत के कारण भी स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

रुपया गुरुवार के कारोबार में 31 पैसे की तेजी के साथ 62.05 के स्तर पर बंद हुआ था।