यह ख़बर 27 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

'नियमों के जंजाल वाला देश है भारत'

खास बातें

  • इस सर्वे के अनुसार दुनिया में 'नियमों की भरमार वाले देशों की सूची में भारत' पहले स्थान पर है।
सिंगापुर:

अगर एक सर्वे के निष्कर्षों को मानें तो भारत में नियम पर नियम हैं यानी नियमों की बाढ़ है। इस सर्वे के अनुसार दुनिया में 'नियमों की भरमार वाले देशों की सूची में भारत' पहले स्थान पर है। हांगकांग की फर्म पॉलिटिकल एंड इकनॉमिक रिस्क कंसलटेंसी ने यह निष्कर्ष अमेरिका में नियामकीय हालात के बारे में अमेरिकी कार्यकारियों के बीच किए सर्वे से निकाला है। फर्म के सर्वे में अमेरिकी कंपनियों की राय को एशिया में आकलन के लिए मानक के रूप में लिया गया है। भारत को आवश्यकता से अधिक नियमों वादे देश के हिसाब से 10 अंक के पैमाने में 9.16 अंक मिले। इस पैमाने पर सबसे ऊंचे अंक का मतलब सबसे खराब देश है। चीन को 9.04 अंक, जापानी को 3.2 अंक तथा अमेरिका को 1.51 अंक दिए गए हैं। इस सर्वे में इस लिहाज से सबसे अच्छा स्थान हांगकांग माना गया है जिसे 0.98 अंक मिले हैं। इसके अनुसार सामान्यत: भारत में नियम जटिल और अपारदर्शी हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com