खास बातें
- देश की एक प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता कम्पनी रिलायंस कम्युनिकेशंस ने सोमवार को कहा कि 31 मार्च को समाप्त तिमाही में उसे 332 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जो इससे पिछली तिमाही में हुए शुद्ध लाभ से 78 फीसदी अधिक है।
मुम्बई: देश की एक प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता कम्पनी रिलायंस कम्युनिकेशंस ने सोमवार को कहा कि 31 मार्च को समाप्त तिमाही में उसे 332 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जो इससे पिछली तिमाही में हुए शुद्ध लाभ से 78 फीसदी अधिक है।
अनिल अम्बानी की कम्पनी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि उसकी कुल आय आलोच्य अवधि में पिछली तिमाही से पांच फीसदी अधिक 5,310 करोड़ रुपये रही।
कम्पनी ने कहा कि देशभर में उसके डाटा ग्राहकों की संख्या दो करोड़ और 3जी उपभोक्ताओं की संख्या 32 लाख हो गई है।
कम्पनी ने 31 मार्च को समाप्त कारोबारी साल के लिए अपने पांच रुपये मूल्य के प्रत्येक शेयर पर 0.25 रुपये लाभांश देने की सिफारिश की।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में कम्पनी के शेयर 2.67 फीसदी तेजी के साथ 67.35 रुपये पर बंद हुए।