खास बातें
- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद रेड्डी ने कहा कि उनके समक्ष डीजल मूल्य वृद्धि का कोई प्रस्ताव नहीं है।
New Delhi: नए तेल मंत्री जयपाल रेड्डी ने गुरुवार को कहा कि डीजल मूल्य वृद्धि का कोई प्रस्ताव नहीं है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद रेड्डी ने कहा कि उनके समक्ष डीजल मूल्य वृद्धि का कोई प्रस्ताव नहीं है। हालांकि, तेल कंपनियों को डीजल की मौजूदा खुदरा कीमतों पर 7 रुपये प्रति लीटर का नुकसान उठाना पड़ रहा है। डीजल के दाम नियंत्रणमुक्त किए जाने के मंत्रिमंडल के जून, 2010 के निर्णय के बारे में पूछे जाने पर रेड्डी ने कहा, मुझे नहीं लगता कि कोई भी दीर्घकालिक असर वाला इस तरह का निर्णय ले सकता है। रेड्डी ने हालांकि इसका संकेत दिया कि नियंत्रणमुक्त होने के बाद पेट्रोल के दाम में 7 बार हुई मूल्यवृद्धि को वापस नहीं लिया जाएगा। सरकार ने जून, 2010 में पेट्रोल मूल्य को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कर दिया था और डीजल के दाम नियंत्रणमुक्त करने का निर्णय लिया था।