खास बातें
- भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि बैंकों को ग्राहकों का पूरा विश्वास जीतने के लिए प्रौद्योगिकी सक्षम कार्यप्रणाली अपनानी होगी।
चेन्नई: भारतीय रिजर्व बैंक ने देश की बैंकिंग प्रणाली में और अधिक सुरक्षित माहौल का आह्वान करते हुए कहा कि बैंकों को ग्राहकों का पूरा विश्वास जीतने के लिए प्रौद्योगिकी सक्षम कार्यप्रणाली अपनानी होगी।
केंद्रीय बैंक के कार्यकारी निदेशक जी गोपालकृष्णन ने एक संगोष्ठी में यह बात कही। उन्होंने कहा, 'बैंकों को यह दिखाना होगा कि अपने दरवाजे साइबर अपराधियों, जालसाजों तथा आतंकवादियों के लिए खुले नहीं छोड़ सकते जिससे वे हमारे बैंकिंग प्रणाली में ग्राहकों के विश्वास को चोट पहुंचा सकें।' उन्होंने कहा कि बैंकिंग प्रणाली में ग्राहकों का विश्वास बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी स्तर पर सुरक्षात्मक कदमों को चाक-चौबंद करना होगा।