यह ख़बर 06 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

रेल नेटवर्क में 106 अरब डॉलर निवेश करेगा चीन

खास बातें

  • इस नेटवर्क पर 380 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रेल दौड़ेगी, जिससे यात्रा के समय में काफी कमी आएगी।
पेइचिंग:

चीन तेज गति से चलने वाली रेल का नेटवर्क बढ़ाने पर इस साल 106 अरब डालर का निवेश करेगा। इस नेटवर्क पर 380 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रेल दौड़ेगी, जिससे यात्रा के समय में काफी कमी आएगी। चीन के सरकारी अखबार चाइना डेली ने रेल मंत्री लियू झिजुन के हवाले से लिखा है, इस साल रेलवे निर्माण में 700 अरब युआन (106 अरब डालर) का निवेश करने की योजना है। भारी निवेश के परिणाम स्वरूप चीन का रेल नेटवर्क 2010 में बढ़कर 91,000 किलोमीटर पहुंच गया है जो 2009 में 86,000 किलोमीटर था। इस साल के निवेश से यह 7,901 किलोमीटर तक बढ़कर 99,000 किलोमीटर पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि हाई-स्पीड रेल नेटवर्क 4,715 किलोमीटर तक बढ़ाकर 13,000 किलोमीटर किया जाएगा।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com