खास बातें
- दुनिया की सबसे बड़ी उर्वरक कम्पनी पोटास कॉर्पोरेशन का मुनाफा साल 2010 की अंतिम तिमाही में बढ़कर दोगुना हो गया है।
टोरंटो: दुनियाभर में खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के चलते दुनिया की सबसे बड़ी उर्वरक कम्पनी पोटास कॉर्पोरेशन का मुनाफा साल 2010 की अंतिम तिमाही में बढ़कर दोगुना हो गया है। कनाडाई कम्पनी के इस परिणाम के चलते गुरुवार को टोरंटो स्टॉक एक्सचेंज में इसका शेयर करीब तीन प्रतिशत बढ़कर 172.26 डॉलर पर पहुंच गया। चौथी तिमाही में कम्पनी की आय पिछले साल की इसी तिमाही के 23.92 करोड़ डॉलर के मुकाबले बढ़कर 48.23 करोड़ डॉलर हो गया। वहीं कम्पनी की आय पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 65 प्रतिशत बढ़कर 1.81 अरब डॉलर हो गई। पोटास कॉर्पोरेशन पोटास,नाइट्रोजन और फास्फोरस तीनों पोषकों से युक्त उर्वरक बनाती है। दुनिया के पोटास आधारित उर्वरकों के क्षेत्र में कम्पनी की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत है।