यह ख़बर 24 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

बाज़ार विनिमय दर पर आधारित नीति लाएंगे : पीएम

खास बातें

  • रुपये में हो रही रिकॉर्ड गिरावट पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि वित्त प्रबंधन के लिए कुछ उपाय किए जा रहे हैं जो भारतीय मुद्रा को ज्यादा स्थिरता प्रदान करेगा।
नई दिल्ली:

रुपये में हो रही रिकॉर्ड गिरावट पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि वित्त प्रबंधन के लिए कुछ उपाय किए जा रहे हैं जो भारतीय मुद्रा को ज्यादा स्थिरता प्रदान करेगा।

पीएम ने कहा कि हम एक ऐसी व्यवस्था के तहत काम कर रहे हैं जो बाज़ार विनिमय दर पर आधारित है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि मैंने जिन कदमों की रूप रेखा तय की है वे रुपये को स्थिरता प्रदान करेंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com