Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दामों में आज क्या हुआ बदलाव, अपने शहर में रेट देखें यहां

Petrol-Diesel Price Today on 22nd November, 2021 : एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद से ही तेल मार्केटिंग कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. कच्चे तेल के दामों में पिछले हफ्ते खूब गिरावट देखी गई है. जनवरी कॉन्ट्रैक्ट के तेल की कीमत 78.30 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से चल रही है.

Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दामों में आज क्या हुआ बदलाव, अपने शहर में रेट देखें यहां

Petrol, Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

खास बातें

  • पेट्रोल-डीजल के दामों में 18 दिनों से कोई बदलाव नहीं
  • एक्साइज ड्यूटी में बदलाव के बाद से ही बनी हुई है स्थिरता
  • कच्चे तेल ने पिछले हफ्ते गिरावट दर्ज की है
नई दिल्ली:

Fuel Price Today : देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार स्थिरता चल रही है. लगातार 18 दिनों से तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद से ही तेल मार्केटिंग कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. कच्चे तेल के दामों में पिछले हफ्ते खूब गिरावट देखी गई है. Bloomberg Energy Index के मुताबिक, जनवरी कॉन्ट्रैक्ट के तेल की कीमत 78.30 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से चल रही है. अभी पिछले दो महीने की बढ़ोतरी के बाद से क्रूड 84 डॉलर प्रति बैरल से भी ऊपर चला गया था. हालांकि, पिछले कई सत्रों में इसके दाम नीचे आ गए हैं.

अगर देश में फ्यूल के दामों की बात करें तो बड़े मेट्रो शहरों में पेट्रोल अब भी 100 रुपये से ऊपर है. दिल्ली में जहां पेट्रोल करीब 104 रुपये प्रति लीटर के करीब है, वहीं मुंबई में यह 110 रुपये के करीब बिक रहा है. हां डीजल की कीमत लगभग सभी शहरों में 95 से 85 रुपये प्रति लीटर के भीतर चल रही है.

ये भी पढ़ें  : दिल्लीवासियों को केजरीवाल सरकार का तोहफा, 10 साल पुरानी गाड़ियों पर नया फैसला

आइए एक बार देख लेते हैं देश के अन्य बड़े शहरों में तेल के दाम क्या चल रहे हैं- 

क्या हैं आज के रेट

दिल्ली: पेट्रोल – ₹103.97 प्रति लीटर; डीजल - ₹86.67 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल – ₹109.98 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.14 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल – ₹104.67 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.79 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल – 101.40 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹91.43 प्रति लीटर

नोएडा: पेट्रोल – ₹95.51 प्रति लीटर; डीजल – ₹87.01 प्रति लीटर

भोपाल : पेट्रोल – ₹107.23 प्रति लीटर; डीजल – ₹90.87 प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹100.58 प्रति लीटर; डीजल – ₹85.01 प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल- 95.28 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 86.80 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹94.23 प्रति लीटर; डीजल – 80.90 रुपये प्रति लीटर

चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट 

देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल की संशोधित कीमतें अपने फोन पर रिसीव करके आप एक SMS के जरिये अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं. आपको मैसेज बॉक्स में लिखना होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड. अपने इलाके का RSP कोड आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में ईंधन के ताजे भाव का अलर्ट आ जाएगा.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

Video : PUC नहीं तो दिल्ली के पेट्रोल पंप पर ना जाना! कट सकता है 10 हजार का चालान