सरकार की ओर से 21 मई को उत्पाद शुल्क यानी एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी.
नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं और इनकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पेट्रोल और डीजल के दाम आज भी स्थिर बने हुए हैं. दरअसल 21 मई को सरकार की तरफ से उत्पाद शुल्क यानी एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी. जिससे पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट दर्ज हुई थी. पेट्रोल 9 और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा सस्ता हो गया था और तभी से इनके दाम स्थिर हैं.
ये भी पढ़ें- यूके सरकार ने जूलियन असांजे के अमेरिका प्रत्यर्पण का आदेश दिया, पर मामला अभी खत्म नहीं हुआ
राजधानी मुंबई में जहां आज पेट्रोल 111.35 रुपये लीटर और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में 102.63 रुपये प्रति लीटर है. जबकि देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर के भाव बेचा जा रहा है.
देश के कुछ प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के मौजूदा रेट कुछ ऐसे हैं-
| शहर | पेट्रोल | डीज़ल |
|---|
| दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
| कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
| मुंबई | 111.35 | 97.28 |
| चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
| नोएडा | 96.79 | 89.96 |
| लखनऊ | 96.79 | 89.76 |
| पटना | 107.24 | 94.04 |
| जयपुर | 108.48 | 93.72 |
| स्रोत : इंडियन ऑयल |
घर बैठे चेक करें दाम (How To Check Petrol Price)
देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता (How To Check Petrol Price Daily) कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से मिल जाएगा.
VIDEO: “योग दुनिया को शांति का संदेश देता है”; योग दिवस पर मैसूर में बोले पीएम मोदी