पासपोर्ट बनवाना 1 अक्टूबर से होगा महंगा

खास बातें

  • सरकार ने सामान्य श्रेणी के तहत पासपोर्ट और संबंधित सेवा शुल्क 1000 रुपये से 1500 रुपये तथा तत्काल योजना के तहत 2500 रुपये से बढ़ाकर 3500 रुपया कर दिया है।
नई दिल्ली:

पासपोर्ट हासिल करने के लिए 1 अक्टूबर से अधिक शुल्क चुकाना होगा। विदेश मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, सरकार ने सामान्य श्रेणी के तहत पासपोर्ट और संबंधित सेवा शुल्क 1000 रुपये से 1500 रुपये तथा तत्काल योजना के तहत 2500 रुपये से बढ़ाकर 3500 रुपया कर दिया है।

पासपोर्ट और संबंधित सेवा शुल्क इससे पहले 29 मार्च, 2002 को निर्धारित किया गया था। विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिकों को सामान्य आवेदन के लिए अब 75 डॉलर (पहले 40 डॉलर) और 60 यूरो (पहले 48 यूरो) देना होगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बयान में कहा गया है कि पिछले 10 वर्षों में पूंजीगत खर्चें, उपकरणों की खरीद, पुलिस प्रशासन को अदायगी, भारतीय डाक पर खर्च, पासपोर्ट पुस्तिका के प्रकाशन, आईटी खर्चे और सेवा प्रदाताओं को ठेका भुगतान संबंधी लागत मूल्य में बढ़ोतरी से यह शुल्क बढ़ाया गया।