देश भर में 27 लाख नए आयकरदाता कर के दायरे में आए

देश भर में 27 लाख नए आयकरदाता कर के दायरे में आए

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर...

नई दिल्‍ली:

देशभर में करीब 27 लाख नए आयकरदाता कर के दायरे में लाए गए हैं। आयकर विभाग ने चालू वित्त वर्ष में एक करोड़ नए लोगों को आयकर के दायरे में लाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।

वित्त मंत्रालय के शीर्ष सूत्रों ने आधिकारिक आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि सबसे ज्यादा नए आयकरदाता पश्चिमी राज्यों मसलन गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र में जोड़े गए हैं। सूत्रों ने कहा कि 27 लाख से ज्यादा नए लोगों की पहचान की गई है और उन्हें कर दायरे में लाया गया है। इन नए लोगों और इकाइयों को विभाग द्वारा साल के मध्य में शुरू किए गए अभियान के बाद कर दायरे में लाया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सूत्रों ने स्वीकार किया इस लक्ष्य को हासिल करना काफी कठिन है। आयकर विभाग के फील्ड कार्यालयों ने वित्त मंत्रालय को सूचित किया है कि तय समय में 60 से 70 प्रतिशत लक्ष्य हासिल हो पाएगा।