एनबीसीसी करेगी एचएससीएल का अधिग्रहण, शुरू में करेगी केवल परिचालन

एनबीसीसी करेगी एचएससीएल का अधिग्रहण, शुरू में करेगी केवल परिचालन

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली:

सार्वजनिक उपक्रम एनबीसीसी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने कोलकाता के सार्वजनिक उद्यम हिंदुस्तान स्टीलवर्क्‍स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (एचएससीएल) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है।

सूत्रों ने बताया कि शुरुआत में एचएससीएल एनबीसीसी के अनुषंगी के तौर पर परिचालन करेगी और आखिरकार इसका नवरत्न कंपनी में विलय कर लिया जाएगा। एचएससीएल का ऑर्डरबुक 8,000 करोड़ रुपए का है जिसका परिचालन एनबीसीसी कर सकती है।

एनबीसीसी ने नियामकीय जानकारी में कहा, ‘‘एनबीसीसी के निदेशक मंडल ने एचएससीएल के अधिग्रहण के लिए सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी है।’’ 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)