यह ख़बर 23 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

दुनिया में छठा सबसे महंगा शहर मुंबई

खास बातें

  • मुंबई में कार्यालयी लागत 114 डॉलर प्रति वर्ग फीट सालाना मानी गई है। मुंबई इस सूची में पिछले साल पांचवें स्थान पर था।
New Delhi:

दुनिया में दफ्तर की जगह के लिए सबसे महंगे शहरों में मुंबई को छठे स्थान पर आंका गया है। वैश्विक रीयल्टी फर्म कुशमैन एंड वैकफील्ड ने 2011 के लिए अपने सर्वे में यह निष्कर्ष निकाला है। इस साल की सूची में हांगकांग पहले, लंदन दूसरे तथा तोक्यो तीसरे स्थान पर है। मुंबई में कार्यालयी लागत 114 डॉलर प्रति वर्ग फीट सालाना मानी गई है। मुंबई इस सूची में पिछले साल पांचवें स्थान पर था। फर्म का कहना है कि मुंबई में किराया मूल्य में पिछले साल की तुलना में कोई बदलाव नहीं आया है इसलिए सूची में वह एक स्थान नीचे आ गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com